जगदलपुर: काछन गुड़ी के पास महिला आरक्षक की नाबालिग बेटी ने घर में लगाई फांसी, 12वीं की छात्रा की हुई मौत
जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरागुड़ा स्थित काछन गुड़ी के पास बने शासकीय क्वार्टर में रहने वाले महिला आरक्षक की नाबालिग बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी लगने के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे परिजनों को सौप दिया ।