जगदलपुर: शासकीय गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावण्ड में राज्य नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए टीम भावना के साथ मिलकर काम करना जरूरी है, जिससे निर्धारित सूचकांक पर बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह शुक्रवार को शाम 5 बजे शासकीय गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावण्ड के आडिटोरियम में राज्य नीति आयोग के द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।