हज़ारीबाग: मटवारी मैदान में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी,हज़ारीबाग़ में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का 19 को होगा समापन
स्वच्छ भारत अभियान के हज़ारीबाग़ जिला संयोजक नीरज कुमार गुप्ता ने शनिवार को मटवारी मैदान स्थित मंडप में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता कर बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का 19 अगस्त को समापन करने की बात कही। इस कार्यक्रम के तहत 19 तारीख तक 21000 पौध रोपण करने का संकल्प लिया था।