हज़ारीबाग: हजारीबाग मे स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक ने किया प्रेस वार्ता
एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का 19 को होगा समापन
हजारीबाग स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक नीरज कुमार गुप्ता ने शनिवार को मटवारी मैदान स्थित मंडप में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में श्री गुप्ता ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का 19 अगस्त को समापन करने की बात कही। इस कार्यक्रम के तहत 19 तारीख तक 21000 पौध रोपण करने का संकल्प जिला संयोजक ने लिया था।