कोडरमा: नागरिक सुरक्षा मंच के आंदोलन का दिखा असर, होल्डिंग टैक्स में कमी पर कांग्रेस नेता मनोज सहाय पिंकू ने दी बधाई
झुमरी तिलैया नगर निकाय क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में कमी किए जाने के निर्णय पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज सहाय ‘पिंकू’ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी है। उन्होंने इसे आम जनता के हित में लिया गया सराहनीय कदम बताया। साथ ही नागरिक सुरक्षा मंच के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दी.