ओबरा: बघबनवा क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
ओबरा थाना क्षेत्र के बघबनवा इलाके में झाड़ियों के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बघबनवा क्षेत्र में लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों की नजर शव पर पड़ी। और तत्काल इसकी सूचना ओबरा थाना पुलिस को दी गई।