मंडला: जिले में 24 नए चिकित्सक, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, सीएमएचओ ने दी जानकारी
Mandla, Mandla | Jun 22, 2026 जिले में चिकित्सकों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 24 नए मेडिकल ऑफिसर जिले को मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले को एक साथ अपूर्व संख्या में चिकित्सक मिले हैं। सोमवार 1 बजे cmho डॉ डीजे मोहंती ने जानकारी दी। कहा इससे सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पीएचसी में स्वास्थ्य सेवा सुधरेगी