दतिया नगर: Safe Click 2.0 अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा संदीपनी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ौनी में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।