सैदपुर: सैदपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 12 गैर-जमानती वारंटियों को दबोचा, भेजा गया जेल
अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी वांछितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें भेज दिया गया।