बेरो: दोलैचा गांव में जंगली भालू के हमले से एक व्यक्ति की हुई मौत
Bero, Ranchi | Jun 10, 2024 जंगली भालू के हमले में बंधु मुंडा नामक व्यक्ति की मौत हो गयी। वह अपने खेत की ओर घुमने गए थे। तभी जगंली भालू ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। वन विभाग से 10 हजार रुपये का सहयोग राशि उनके परिजनों को दिया गया। वहीं विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने हरसंभव मदद की बात कही।