बिजनौर: हल्दौर के गांव कुकड़ा में पैसे के लेनदेन को लेकर चली गोली, एक महिला की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Dec 19, 2024 बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुकड़ा में बुधवार बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में गोली चल गई। इस दौरान वहां पर विवाद देख रही सुधा नाम की महिला के गोली लग गई। जिससे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ए एसपी संजीव वाजपेई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। और मामले में उचित कार्यवाही की बात कही है।