बिजनौर: बिजनौर में एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Bijnor, Bijnor | Dec 18, 2024 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब शाम 5:00 बजे नगर पालिका की टीम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत रास्ते में बने हुए चबूतरो तथा अवैध होर्डिग को तोड़ दिया गया है। साथ हीं एसडीएम ने अतिक्रमण कारियो को चेतावनी दी है। कि किसी भी व्यक्ति ने सड़क पर अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी