बिजनौर: गांव पदमपुर में अज्ञात कारणों से बंद पड़े मकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
Bijnor, Bijnor | Dec 18, 2024 बिजनौर में बुधवार को समय करीब सुबह 11:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र के गांव पदमपुर में अभय दत्त शर्मा के मकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि अभय दत्त शर्मा परिवार सहित कहीं शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि घर का सभी सामान जल गया है