पालीगंज: नरोल मठिया गांव में करंट लगने से चरवाहे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Paliganj, Patna | Jul 24, 2025 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरोल मठिया गांव में करेन्ट लगने से एक चरवाहे की मौत हो गई। घटनाक्रम गुरुवार की शाम 5:15 के करीब की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सुरेंद्र यादव 45 वर्षीय के रूप में की गई है। लोगों ने बताया कि मृतक खेत में मवेशी चराने के लिए गया था। इस बीच वह बिजली के करेंट के चपेट में आ गया।