राऊ: डीपीएस स्कूल, राऊ को ड्रोन से हमले की धमकी, तमिलनाडु से आशा नायर को मेल पर मिली धमकी
Rau, Indore | Apr 8, 2026 इंदौर के राऊ क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की सूचना वाले एक ईमेल के आने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन को जैसे ही धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को आनन-फानन में खाली कराया गया और सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।