मेरठ: स्विमिंग पूल खुलते ही कॉलेज के छात्रों ने विक्टोरिया पार्क में महिला इंचार्ज से की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | May 5, 2026 मेरठ के सबसे ज्यादा लोकप्रिय विक्टोरिया पार्क स्विमिंग पूल के खुलने के साथ ही मेरठ कॉलेज के छात्रों की गुंडागर्दी भी सामने आने लगी है। मंगलवार को दोपहर में विक्टोरिया पार्क के स्विमिंग पूल पर मेरठ कॉलेज के छात्र पहुंचे और बिना किसी से पूछे स्विमिंग पूल में अंदर जाने लगे। वहां मौजूद लेडी इंचार्ज ने उन्हें रोका और जूते उतारकर अंदर जाने को कहा