शिवपुरी नगर: ग्वालियर रवाना होने से पहले सिंधिया का शिवपुरी दौरा कल, कार्यकर्ताओं संग करेंगे रात्रिभोज
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल, 5 अप्रैल को शिवपुरी के प्रवास पर रहेंगे। अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान वे शहर में आयोजित होने वाले आभार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सिंधिया रविवार शाम 7 बजे स्थानीय होटल पी.एस. पहुंचेंगे।