तगावर गांव में खसरा नंबर 140 की भूमि नाप बिना लिखित सूचना के किए जाने का विवाद गहरा गया है। ग्रामीण ने तहसीलदार जयसिंहनगर को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि पटवारी और राजस्व निरीक्षक की टीम ने हिस्सेदारों को सूचना दिए बिना पक्षपातपूर्ण तरीके से भूमि की नाप कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा नाप का कोई आवेदन भी नहीं किया गया था।