बिजनौर: गांव आदमपुर में महिला से जबरन दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 3, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव आदमपुर में एक महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी कों पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आज प्रदीप कुमार को गांव आदमपुर से ही गिरफ्तार कर लिया और मामले में जेल भेज दिया है।