हरदा: टिमरनी महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में हत्या
हरदा जिले के टिमरनी में बीते दिनों हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतका के जेवरात भी बरामद किए हैं।