फिरोज़ाबाद: असमत नगर के पास गड्डों में छुपे वांटेड बदमाश का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर, बरामद हुए देशी कट्टा, कारतूस और मोबाइल
फ़िरोज़ाबाद के असमत नगर के पास गड्डो में छुपे वांटेड बदमाश का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है। बदमाश का नाम छोटू उर्फ़ अवनीश है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से देशी कट्टा कारतूस और 2 लूटे हुये मोबाइल फोन बरामद किये है। पुलिस की माने तों 11 अप्रेल को इसने अपने साथियो के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।