हुसैनगंज: उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम ने हुसैनगंज बीडीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
हुसैनगंज प्रखंड के हुसैनगंज बीडीओ राहुल कुमार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने सोमवार की दोपहर 12:15 बजे उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बीडीओ को प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद प्रखंड के कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।