सदर: पीसीएस में चयनित वाणिज्य कर अधिकारी का बेनीपुर में भव्य स्वागत हुआ
वाराणसी क्षेत्र के बेनीपुर (आराजी लाइन विकासखंड) गांव निवासी जिलाजीत मौर्य पुत्र स्वर्गीय लल्लू राम मौर्य के पीसीएस परीक्षा में 136वीं रैंक प्राप्त कर वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयनित होने पर प्रथम आगमन पर गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।