गोंडा: धर्मेंई गांव के व्यक्ति को हुई 10 वर्ष के सश्रम कारावास व ₹1 लाख के अर्थदंड की सजा
Gonda, Gonda | Mar 21, 2024 4 जनवरी 2022 को धानेपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त निजामुद्दीन निवासी धर्मेई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शासकीय अधिवक्ता अनुपम शुक्ला व पैरोकार मण्टू चौरसिया द्वारा निरंतर की गई प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास व ₹1 लाख के अर्थदंड की सजा सुनाई है।