गोंडा: लाला पुरवा महादेवा की महिला ने शौच को गई गर्भवती बेटी के साथ मारपीट करने का 4 लोगों पर लगाया आरोप, दर्ज कराया केस
Gonda, Gonda | Mar 21, 2024 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लालापुरवा महादेवा निवासिनी साबरुन निशा ने गांव के ही 4 लोगों पर शौच के लिए गई गर्भवती बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक लड़की शौच के लिए विपक्षी के खेत में गई थी तो विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है।