जगदलपुर: जगदलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, 2028 तक नल जल की अधूरी योजनाएं पूरी की जाएंगी
बस्तर संभाग के चार दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया । उन्होंने कहा कि बस्तर में में जो विकास कार्य रुके हुए हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर पहले 80 फ़ीसदी पूर्ण हो चुके कार्यों को पूरा किया जाएगा।