मिर्ज़ापुर: मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा कहने जनसभा में पहुंचे दिव्यांग दंपति हुए मायूस, कछवा पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
कछवा थाना क्षेत्र के बंधवा गांव की रहने वाले दिव्यांग दंपति जनसभा में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र न सौंप पाने को लेकर मायूस हैं। सरिता देवी पत्नी राजेंद्र गोंड ने बताया कि पट्टीदार उन्हें लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिए हैं, वह उनके जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। कछवा पुलिस भी उनकी नहीं सुन रही है। वह मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा कहने पहुंचे थे।