मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव ओवर ब्रिज पर बाइक सवार दो लोग डिवाइडर से टकराए, एक की हुई मौत, दूसरा घायल
बुधवार की रात लगभग 11:00 बजे वाराणसी जनपद के बीरम पुर गांव निवासी रवि सिंह व अभिषेक सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर कछवा आए थे वापस घर वाराणसी जाते समय मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव ओवर ब्रिज पर उतरते समय बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए जिसमें 35 वर्षीय रवि की मौत हो गई अभिषेक घायल हो गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजो।