मिर्ज़ापुर: राजगढ़ के सेमरी जंगल में गौ तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिया बयान
राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी जंगल में और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का बयान आया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस सेमरी जंगल में पहुंची तो वहां गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है। कुल तीन गिरफ्तार किए गए हैं।