Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

बिहार के बेगूसराय में हैवानियत की सभी हदें पार। #latestnews #Begusarainews #Khagariyanews

MORE NEWS

सुपौल जिले के सिमराही में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप.

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड-04 में आज सुबह सवेरे एक महिला अपने 9 वर्षीय बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला गुड्डी देवी का आरोप है कि उसने 10 वर्ष पूर्व मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर से दिल्ली में प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में उसके पति ने दूसरी शादी कर ली।
महिला का कहना है कि न्याय की मांग को लेकर वह कई बार थाना का चक्कर लगा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर वह बेटे के साथ टावर पर चढ़ गई और DM-SP के मौके पर पहुंचने के बाद ही नीचे उतरने की जिद पर अड़ी रही। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन महिला को समझाने में जुट गया।
#supoul 
#गयाजी 
#LatestNews 
#BiharNews 
#bodhgayabihar 
#एन्काउंटर

सुपौल जिले के सिमराही में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप. सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड-04 में आज सुबह सवेरे एक महिला अपने 9 वर्षीय बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला गुड्डी देवी का आरोप है कि उसने 10 वर्ष पूर्व मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर से दिल्ली में प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। महिला का कहना है कि न्याय की मांग को लेकर वह कई बार थाना का चक्कर लगा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर वह बेटे के साथ टावर पर चढ़ गई और DM-SP के मौके पर पहुंचने के बाद ही नीचे उतरने की जिद पर अड़ी रही। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन महिला को समझाने में जुट गया। #supoul #गयाजी #LatestNews #BiharNews #bodhgayabihar #एन्काउंटर

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 23, 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर के न्याय की जंग में मुंडवाया सिर: 400 KM दूर से आया युवक भरत तिवारी के घर के सामने अनशन पर बैठा"

बोला-जबतक नहीं मिलेगा इंसाफ तब नहीं हिलूंगा यहां से 

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब न्याय की मांग और तेज होती जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

इसी बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भरत तिवारी के गांव से करीब 400 किलोमीटर दूर बेतिया से पहुंचे सचिन मिश्रा ने भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके घर के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच सचिन मिश्रा ने अपना सिर भी मुंडवा लिया है और साफ कहा है कि जब तक भरत तिवारी के परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। अनशन स्थल पर कई नारे और स्लोगन भी लगाए गए हैं, जिनमें निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है। सचिन मिश्रा का कहना है कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
अब देखना होगा कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उठ रही न्याय की यह आवाज प्रशासन और सरकार तक किस तरह पहुंचती है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
#गयाजी 
#आरा 
#LatestNews 
#एन्काउंटर 
#ancounter

भरत तिवारी एनकाउंटर के न्याय की जंग में मुंडवाया सिर: 400 KM दूर से आया युवक भरत तिवारी के घर के सामने अनशन पर बैठा" बोला-जबतक नहीं मिलेगा इंसाफ तब नहीं हिलूंगा यहां से भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब न्याय की मांग और तेज होती जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इसी बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भरत तिवारी के गांव से करीब 400 किलोमीटर दूर बेतिया से पहुंचे सचिन मिश्रा ने भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके घर के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच सचिन मिश्रा ने अपना सिर भी मुंडवा लिया है और साफ कहा है कि जब तक भरत तिवारी के परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। अनशन स्थल पर कई नारे और स्लोगन भी लगाए गए हैं, जिनमें निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है। सचिन मिश्रा का कहना है कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अब देखना होगा कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उठ रही न्याय की यह आवाज प्रशासन और सरकार तक किस तरह पहुंचती है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। #गयाजी #आरा #LatestNews #एन्काउंटर #ancounter

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 23, 2026

गया स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: दो मोबाइल चोर दबोचे, ₹35 हजार के चोरी के फोन बरामद

गया: गया रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई आरपीएफ, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा गया रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए गए विशेष निगरानी अभियान के दौरान की गई।

मंगलवार को आरपीएफ पोस्ट गया के उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ, सीपीडीएस एवं जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। टीम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हावड़ा छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षा बलों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मोहम्मद साबिर अंसारी (26 वर्ष), निवासी अंसार, थाना पेलावल, जिला हजारीबाग (झारखंड) तथा सुधीर कुमार (25 वर्ष), निवासी किशनपुर, थाना बोधगया, जिला गया (बिहार) बताया। इसके बाद दोनों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोहम्मद साबिर अंसारी के पास से बिना सिम कार्ड का एक लॉक सैमसंग मोबाइल फोन तथा सुधीर कुमार के पास से एक लॉक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब बरामद मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की गई तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल फोन गया रेलवे स्टेशन पर किसी रेल यात्री से चोरी किए गए थे। आरोपियों के स्वीकारोक्ति के बाद दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 166/2026 दर्ज किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में चोरी, छिनतई तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन यात्री सुरक्षा लगातार चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। 

गया स्टेशन से 27.16 लीटर शराब के साथ तीन पकड़े गए, दो
नाबालिग भी शामिल

गया; बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच गया रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल 27.16 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया है। इनमें एक बालिग युवक और दो विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं।
#गयाजी 
#bodhgayabihar 
#LatestNews 
#railwaystation 
#gaya

गया स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: दो मोबाइल चोर दबोचे, ₹35 हजार के चोरी के फोन बरामद गया: गया रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई आरपीएफ, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा गया रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए गए विशेष निगरानी अभियान के दौरान की गई। मंगलवार को आरपीएफ पोस्ट गया के उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ, सीपीडीएस एवं जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। टीम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हावड़ा छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षा बलों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मोहम्मद साबिर अंसारी (26 वर्ष), निवासी अंसार, थाना पेलावल, जिला हजारीबाग (झारखंड) तथा सुधीर कुमार (25 वर्ष), निवासी किशनपुर, थाना बोधगया, जिला गया (बिहार) बताया। इसके बाद दोनों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोहम्मद साबिर अंसारी के पास से बिना सिम कार्ड का एक लॉक सैमसंग मोबाइल फोन तथा सुधीर कुमार के पास से एक लॉक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब बरामद मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की गई तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल फोन गया रेलवे स्टेशन पर किसी रेल यात्री से चोरी किए गए थे। आरोपियों के स्वीकारोक्ति के बाद दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 166/2026 दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में चोरी, छिनतई तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन यात्री सुरक्षा लगातार चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। गया स्टेशन से 27.16 लीटर शराब के साथ तीन पकड़े गए, दो नाबालिग भी शामिल गया; बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच गया रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल 27.16 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया है। इनमें एक बालिग युवक और दो विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। #गयाजी #bodhgayabihar #LatestNews #railwaystation #gaya

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 23, 2026

बिहार के बेगूसराय में हैवानियत की सभी हदें पार। #latestnews #Begusarainews #Khagariyanews - Gaya Town CD Block News