तिर्वा: इंदरगढ़ के पूराराय गांव में घर से लापता किशोर का नहीं लगा सुराग, पिता ने जताई अपहरण की आशंका
Tirwa, Kannauj | Jul 4, 2026 कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूराराय गांव से एक किशोर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पिता ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।