बांसवाड़ा: बांसवाड़ा के स्टाफ क्लब में नवरात्र का भव्य आगाज, माता की स्थापना के साथ गरबा उत्सव की धूम
मयूर नगर, लोधा स्थित स्टाफ क्लब परिसर में शारदीय नवरात्र पर्व का शुभारंभ विधि-विधान से हुआ। प्रथम दिन नवदुर्गा सप्तशती पाठ के साथ माता की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। महा प्रबंधक लीगल एवं पीआर मनोज शाह ने बताया कि मुख्य संचालन अधिकारी शंभू कुमार शर्मा एवं निशी शर्मा के यजमानत्व में माता की स्थापना की गई। महिला क्लब की सदस्य निशी शर्मा, जाह्नवी हाटकर,