गुना नगर: प्रताप छात्रावास में लगे मेले का ग्राहक पंचायत ने किया निरीक्षण, नाबालिग बच्चों से काम कराने पर उठाए सवाल
गुना प्रताप छात्रावास में लगे डिज्नीलैंड मेले का अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के लोगों ने निरीक्षण किया। 7 मई को आरोप लगाया, 10 वर्ष से लेकर 15 से 17 साल के नाबालिक बच्चों से दुकानदार काम करवा रहे है। जुआ सट्टा जैसा खेल भी खिलाया जा रहा है, बहुत सारे दुकानदारों पर पहचान पत्र नहीं है। अलग राज्य और जिलों से आए हैं ऐसे में प्रशासन से कार्यवाही की मांग की।