गुना नगर: वेतन वृद्धि की मांग कर रहे मजदूरों पर पुलिस दमन के विरोध में नोएडा, गुरुग्राम और राजधानी में सीटू का प्रदर्शन
गुना में सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन ने 17 अप्रैल को हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन किया। राज्य उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा, नोएडा गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग कर रहे मजदूरों पर हुए पुलिस दमन के विरोध में राष्ट्रीय आवाहन पर देशभर में यह प्रदर्शन किया गया है। गुना में भी सरकार की दमनकारी नीतियों की निंदा करते हुए विरोध किया।