चीनोर: बीएसएफ की महिला आरक्षक 1 महीने से गायब मां पहुंची एसपी ऑफिस लगाई मदद की गुहार
ग्वालियर बीएसएफ की एक महिला आरक्षक अपनी सहेली के साथ एक महीने से गायब है। जबलपुर की रहने वाली आकांक्षा निखर अपने साथ काम करने वाली शाहाना खातून के साथ गायब हुई है । दोनों की पोस्टिंग बीएसएफ टेकनपुर मुख्यालय में है। जबलपुर की रहने वाली उर्मिला निखर अपने बेटे नीरज के साथ मंगलवार को एसपी की जनसुनवाई में पहुंची और अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई।