महोबा: डहर्रा के मंदिर में युवक ने अवैध तमंचे के साथ हत्या और आत्महत्या की धमकी दी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Jun 28, 2026 गांव के युवक छुट्टन वर्मा ने अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक मंदिर परिसर में तमंचा लहराते हुए नजर आ रहा है। उसने जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर स्वयं को गोली मारने की धमकी भी दी है। प्रशासन पर न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए उसने कानून हाथ में लेने की बात कही है।