बख्शी का तालाब: स्कूल चलो अभियान-2.0 से बदली तस्वीर, बेहटा प्राथमिक विद्यालय में नामांकन 62 से बढ़कर 256 हुआ
बीकेटी के प्राथमिक विद्यालय बेहटा में स्कूल चलो अभियान-2.0 के तहत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों से संपर्क कर स्कूल से बाहर बच्चों का नामांकन कराया गया। अभियान के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के साथ बरसात के मौसम में होने वाले संचारी रोगों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार लगातार जनसंपर्क और नामांकन अभियान