Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur

The story of New India is not only written through landmark achievements, but through the everyday progress experienced by millions of families. A home with dignity. A kitchen without smoke. Electricity that reaches every corner. Roads that connect aspirations. Digital payments that fit in your pocket. A stronger middle class, empowered citizens, and greater opportunities for all, this is the foundation of a developed India. @PMOIndia @vishnudsai #12YearsOfSakshamMiddleClass

107 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jun 15, 2026

MORE NEWS

बलरामपुर: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कलवारी में एक पीड़ित महिला और उसका परिवार भूमि विवाद को लेकर परेशान है। आरोप है कि बिना पैमाइश और राजस्व विभाग की नाप के ही दबंगों ने विवादित भूमि पर दीवार खड़ी कर दी। पीड़ित महिला न्याय की गुहार लेकर थाना से लेकर संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाती रही, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण दबंगों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद लगातार कम होती जा रही है।

बलरामपुर: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कलवारी में एक पीड़ित महिला और उसका परिवार भूमि विवाद को लेकर परेशान है। आरोप है कि बिना पैमाइश और राजस्व विभाग की नाप के ही दबंगों ने विवादित भूमि पर दीवार खड़ी कर दी। पीड़ित महिला न्याय की गुहार लेकर थाना से लेकर संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाती रही, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण दबंगों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद लगातार कम होती जा रही है।

Balrampur, Balrampur | Jun 19, 2026

बलरामपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 55 लाख के 215 गुमशुदा मोबाइल बरामद।

बलरामपुर। गुम हुए मोबाइल फोन वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब बलरामपुर पुलिस ने साइबर सेल और सीईआईआर टीम की मदद से 215 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 50 से 55 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला/साइबर अपराध राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल व सीईआईआर टीम ने भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल की सहायता से मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने बलरामपुर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता के कारण उनकी कीमती संपत्ति वापस मिल सकी।
एसपी ने बताया कि जनपद के सभी थानों में साइबर सेल/सीईआईआर टीम गठित की गई है। मोबाइल गुम होने पर लोग तत्काल नजदीकी थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं अथवा संचार साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट करें।
📱 मुख्य बातें
🔹 215 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद
🔹 कीमत लगभग 50 से 55 लाख रुपये
🔹 साइबर सेल व सीईआईआर टीम की बड़ी सफलता
🔹 मोबाइल मालिकों को सौंपे गए फोन
🔹 सभी थानों में साइबर सेल सक्रिय।

#BalrampurPolice #CyberCell #CEIR #MobileRecovery #BalrampurNews #UPPolice #GoodWork #SancharSaathi #BreakingNews #BalrampurUpdate #PoliceSuccess #CyberAwareness #UttarPradeshNews #MobileRecovered #PublicTrustInPolice #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 55 लाख के 215 गुमशुदा मोबाइल बरामद। बलरामपुर। गुम हुए मोबाइल फोन वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब बलरामपुर पुलिस ने साइबर सेल और सीईआईआर टीम की मदद से 215 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 50 से 55 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला/साइबर अपराध राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल व सीईआईआर टीम ने भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल की सहायता से मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने बलरामपुर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता के कारण उनकी कीमती संपत्ति वापस मिल सकी। एसपी ने बताया कि जनपद के सभी थानों में साइबर सेल/सीईआईआर टीम गठित की गई है। मोबाइल गुम होने पर लोग तत्काल नजदीकी थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं अथवा संचार साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट करें। 📱 मुख्य बातें 🔹 215 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद 🔹 कीमत लगभग 50 से 55 लाख रुपये 🔹 साइबर सेल व सीईआईआर टीम की बड़ी सफलता 🔹 मोबाइल मालिकों को सौंपे गए फोन 🔹 सभी थानों में साइबर सेल सक्रिय। #BalrampurPolice #CyberCell #CEIR #MobileRecovery #BalrampurNews #UPPolice #GoodWork #SancharSaathi #BreakingNews #BalrampurUpdate #PoliceSuccess #CyberAwareness #UttarPradeshNews #MobileRecovered #PublicTrustInPolice #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

Balrampur, Balrampur | Jun 19, 2026

बलरामपुर जनपद के मार्डन थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के विसम्भरपुर गांव में एक किसान के खेत में लगे धान बीजों को दबंगो ने बर्बाद कर दिया जब पीड़ित बुजुर्ग किसान ने जब विरोध किया तो दबंगो ने कहा SHO साहब ने ऑर्डर दिया है जब वो रोकेगें तब रुकेगा आप इस  दृश्य को देखिये एक बुजुर्ग किसान किस तरह से इस चिलचिलाती धूप में रुपये किस तरह इकट्ठा करके धान की बीजों खरीद कर बुआई की और  जब रोपाई का समय आया तब दबंगो ने बीज को नष्ट बर्बाद कर दिया और जब पीड़ित ने 112 को पुलिस को जब सूचना दी तो  पुलिस थाने पर ले गई और शाम तक बैठाये रखा यह पीड़ित का आरोप है पीड़ित ने यह भी बताया दबंगो के ऊपर अभी तक कार्यवाही भी नहीं हुई

बलरामपुर जनपद के मार्डन थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के विसम्भरपुर गांव में एक किसान के खेत में लगे धान बीजों को दबंगो ने बर्बाद कर दिया जब पीड़ित बुजुर्ग किसान ने जब विरोध किया तो दबंगो ने कहा SHO साहब ने ऑर्डर दिया है जब वो रोकेगें तब रुकेगा आप इस दृश्य को देखिये एक बुजुर्ग किसान किस तरह से इस चिलचिलाती धूप में रुपये किस तरह इकट्ठा करके धान की बीजों खरीद कर बुआई की और जब रोपाई का समय आया तब दबंगो ने बीज को नष्ट बर्बाद कर दिया और जब पीड़ित ने 112 को पुलिस को जब सूचना दी तो पुलिस थाने पर ले गई और शाम तक बैठाये रखा यह पीड़ित का आरोप है पीड़ित ने यह भी बताया दबंगो के ऊपर अभी तक कार्यवाही भी नहीं हुई

Balrampur, Balrampur | Jun 19, 2026

बलरामपुर। मॉर्डन थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विसम्भरपुर निवासी पीड़ित किसान मुख्तार अली ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने उसके खेत में बोए गए धान के बीजों से निकले पौधों को कुदाल से खुदवाकर नष्ट कर दिया। घटना की सूचना उसने डायल-112 पुलिस को देकर सहायता की मांग की थी।

मुख्तार अली का आरोप है कि पुलिस उसे मौके से थाने ले गई, जहां उसे शाम करीब 5 बजे तक बैठाए रखा गया। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसके खेत में धान के पौधों को नष्ट कर दिया। किसान का यह भी कहना है कि उसकी शिकायत पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग धान के पौधों को नष्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित किसान ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा अपनी फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

बलरामपुर। मॉर्डन थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विसम्भरपुर निवासी पीड़ित किसान मुख्तार अली ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने उसके खेत में बोए गए धान के बीजों से निकले पौधों को कुदाल से खुदवाकर नष्ट कर दिया। घटना की सूचना उसने डायल-112 पुलिस को देकर सहायता की मांग की थी। मुख्तार अली का आरोप है कि पुलिस उसे मौके से थाने ले गई, जहां उसे शाम करीब 5 बजे तक बैठाए रखा गया। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसके खेत में धान के पौधों को नष्ट कर दिया। किसान का यह भी कहना है कि उसकी शिकायत पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग धान के पौधों को नष्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित किसान ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा अपनी फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Balrampur, Balrampur | Jun 19, 2026

🔴 बलरामपुर में समूह सखियों ने बुलंद की आवाज, मानदेय वृद्धि व स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

 बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत समूह सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ों समूह सखियां कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

समूह सखियों का कहना है कि वे वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने, ऑनलाइन-ऑफलाइन कार्य करने, बैठकों में भाग लेने तथा विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 2000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, जिसका भुगतान भी कई बार छह माह से लेकर एक वर्ष तक लंबित रहता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि प्रत्येक समूह सखी को ऑनलाइन कार्यों के लिए मोबाइल फोन एवं रिचार्ज सुविधा उपलब्ध कराई जाए, मानदेय का भुगतान हर माह सीधे बैंक खाते में किया जाए, वर्तमान मानदेय को बढ़ाकर प्रशिक्षित श्रमिकों के न्यूनतम वेतन 15,224 रुपये प्रतिमाह किया जाए तथा सभी समूह सखियों को स्थायी नियुक्ति दी जाए।

 इस दौरान युगल किशोर शुक्ल ने कहा कि समूह सखियां ग्रामीण विकास योजनाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को देखते हुए सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से पहल करनी चाहिए।

समूह सखियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर एक माह के भीतर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे पूर्व सूचना देकर कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगी।

इस अवसर पर रेखा, आरती, ममता सिंह, राजकुमारी, ज्ञानमती, आरती तिवारी, पूनम, सुनीता सहित जिले भर से बड़ी संख्या में समूह सखियां मौजूद रहीं।

#बलरामपुर #समूहसखी #NRLM #महिलासशक्तिकरण #युगलकिशोरशुक्ल #मानदेयवृद्धि #स्थायीनियुक्ति #ग्रामीणविकास #बलरामपुरसमाचार #UPNews #BreakingNews #FacebookNews #NewsUpdate #BalrampurNews #UttarPradeshNews #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

🔴 बलरामपुर में समूह सखियों ने बुलंद की आवाज, मानदेय वृद्धि व स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन। बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत समूह सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ों समूह सखियां कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समूह सखियों का कहना है कि वे वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने, ऑनलाइन-ऑफलाइन कार्य करने, बैठकों में भाग लेने तथा विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 2000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, जिसका भुगतान भी कई बार छह माह से लेकर एक वर्ष तक लंबित रहता है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रत्येक समूह सखी को ऑनलाइन कार्यों के लिए मोबाइल फोन एवं रिचार्ज सुविधा उपलब्ध कराई जाए, मानदेय का भुगतान हर माह सीधे बैंक खाते में किया जाए, वर्तमान मानदेय को बढ़ाकर प्रशिक्षित श्रमिकों के न्यूनतम वेतन 15,224 रुपये प्रतिमाह किया जाए तथा सभी समूह सखियों को स्थायी नियुक्ति दी जाए। इस दौरान युगल किशोर शुक्ल ने कहा कि समूह सखियां ग्रामीण विकास योजनाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को देखते हुए सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से पहल करनी चाहिए। समूह सखियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर एक माह के भीतर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे पूर्व सूचना देकर कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगी। इस अवसर पर रेखा, आरती, ममता सिंह, राजकुमारी, ज्ञानमती, आरती तिवारी, पूनम, सुनीता सहित जिले भर से बड़ी संख्या में समूह सखियां मौजूद रहीं। #बलरामपुर #समूहसखी #NRLM #महिलासशक्तिकरण #युगलकिशोरशुक्ल #मानदेयवृद्धि #स्थायीनियुक्ति #ग्रामीणविकास #बलरामपुरसमाचार #UPNews #BreakingNews #FacebookNews #NewsUpdate #BalrampurNews #UttarPradeshNews #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

Balrampur, Balrampur | Jun 18, 2026