अनूपपुर: भाजपा जिला कार्यालय में मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक मुद्दों पर हुआ मंथन
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, अनूपपुर में मासिक जिला बैठक का आयोजन संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया के सानिध्य में संपन्न हुआ। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।