धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना का शनिवार के दोपहर लगभग 1 बजे पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने जनसुनवाई भी की, जिसमें भूमि विवाद से जुड़े तीन मामले सामने आए।