सिरसागंज: हाईवे पर उखरेंड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
थाना सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर शनिवार शाम एक सड़क हादसा सामने आया, जहां उखरेंड के पास हाईवे पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम गलपुरा निवासी रवि कुमार पुत्र शांति स्वरूप उखरेंड बाजार जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।