नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर पीएम श्री आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, धरमपुरा में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी एवं सभी विद्यार्थियों का आरती-टीका कर तथा मुंह मीठा कराकर विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।