पनागर: संजय नगर में पान की दुकान पर 48 वर्षीय व्यक्ति से शराब पीने की मांग कर बदमाश ने किया हमला, ₹1000 लूटे
आधारताल थानांतर्गत संजय नगर शराब दुकान में काम करने वाले उमाशंकर गुप्ता से मंगलवार की शाम 7 बजे पान की दुकान में एक युवक ने शराब पीने एक हजार रु की मांग की।वही मना किये जाने पर उक्त युवक ने उमाशंकर पर हमला कर घायल कर दिया।वही उमाशंकर शराब दुकान पहुँचा तो उक्त युवक और उसका साथी सोनू चूहा के द्वारा दुकान में पथराव कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।