पंचकूला: सेक्टर-9 व 8 की ट्रैफिक लाइट पर दो कारें आपस में हुई टक्कर, बाल बाल बच्चे चालक
सेक्टर-9 व 8 की ट्रैफिक लाइट पर दो कारें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार के एयर बैग तक खुल गए। इस हादसे में गनिमत यह रही की कार सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पाते ही मौके पर डायल 112 पर की टीम पहुंची। उसके बाद सेक्टर-7 थाना से जांच अधिकारी को बुलाया गया। क्रेन की मदद से दोनों गाडिय़ों को बीच रास्ते से हटा कर थाने ले जाया गया।