पंचकूला: माता मनसा देवी मंदिर में विश्वास फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 33 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान
अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन द्वारा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया ओर 33 श्रद्धालुओ ने रक्तदान किया रक्तदाताओं का चेकअप किया गया , डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है।