बिजनौर: बिजनौर में एक व्यक्ति ने युवक के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 28, 2026 बिजनौर में आज मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे मंडावर पुलिस ने रईस नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है की रईस ने मोहल्ले की ही एक युवक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी पीड़ित युवक ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।