Hanumangarh Police
संगठित अपराधों एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु एक दिवसीय "एरिया डोमिनेशन' अभियान |
संगरिया की आवाज़।
अभियान के तहत 210 पुलिसकर्मियों की 48 पुलिस टीमों का गठन कर 206 स्थानों पर दबिश दी जाकर 69 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ।
आर्म्स एक्ट व आबकारी एक्ट के तहत कुल 04 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपी एक अवैध राईफल मय 24 जिन्दा कारतूस एवं 6 लीटर हथकड शराब सहित पुलिस थाना नोहर, हनुमानगढ़ टाउन, संगरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार |
→ 03 जघन्य प्रकरणों में वांछित, 03 साधारण प्रकरणों में वांछित, 02 स्थाई वांरटी / उदघोषित / 355 बीएनएस 01 ईनामी, 01 टॉप-10 वारंटी व 15 गिरफ्तार वांरटी को गिरफ्तार किया गया ।
41 गैरसायलो के विरूद्ध 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
श्री नरेन्द्र सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक जिला हनुमानगढ ने बताया कि श्रीमान ओमप्रकाश पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर के निदेशानुसार जिला हनुमानगढ में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा तस्करो एवं वांछित अपराधियो धरपकड़ हेतु "एरिया डोमिनेशन अभियान" के तहत समस्त अधिकारीगणो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार मे एक दिवसीय अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में दिनांक 13.06.2026 को जिला पुलिस हनुमानगढ़ द्वारा 210 पुलिसकर्मियों की 48 पुलिस टीमों का गठन कर 206 स्थानों पर दबिश दी जाकर 69 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी अवैध राईफल मय 24 कारतूस सहित नोहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत 03 प्रकरण दर्ज कर 06 लीटर हथकड़ शराब सहित 02 आरोपी हनुमानगढ़ जंक्शन व संगरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार। इसके अलावा 03 जघन्य प्रकरणों में वांछित, 03 सामान्य प्रकरणों मे वांछित, 02 स्थाई वांरटी / उदघोषित / 355 बीएनएस 01 टॉप-10 वारंटी, 01 ईनामी व 15 गिरफ्तार वांरटी गोलूवाला, संगरिया, पल्लू, नोहर, रावतसर, हनुमानगढ़ जंक्शन, भादरा, पीलीबंगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया एवं 41 गैरसायलो के विरूद्ध 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
🚩श्री अजय कुमार पुनि मय टीम द्वारा दौराने गश्त व चैकिंग हार्डकोर अपराधी अमर सिह को अवैध एक राईफल मय 24 जिन्दा कारतूसो सहित गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 217 / 2026 धारा 3(1)/25(1–ख) आर्म्स एक्ट पुलिस थाना नोहर मे दर्ज कर अनुसंधान श्री पृथ्वी सिह उनि के द्वारा जारी है ।
🎯🚨पुलिस टीम :- सर्वश्री अजय कुमार पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना नोहर, पृथ्वी सिंह नरुका उ0नि0, छोटूराम सउनि, जगदीशप्रसाद सउनि, रामप्रताप सउनि, बजरंगलाल सउनि, जगदीशप्रसाद हैड कानि 95, विक्रम कानि 1193, रमेश कुमार कानि 808, श्रीमती पूजा मकानि 458, श्रीमती रामेती 41, अरविन्द सीटी 769, रामप्रताप सीटी 692, सुरेन्द्र कुमार सीटी 920 औमप्रकाश डीआर कानि. 1282 कुलदीप कानि0 1134
🎥नाम पता आरोपी :- अमर सिंह पुत्र लीलूराम जाट उम्र 40 साल निवासी वार्ड नम्बर 13 कस्बा नोहर जिला हनुमानगढ
🚩🚩
श्री अमर सिंह पु०नि० थानाधिकारी मय टीम पुलिस थाना संगरिया द्वारा मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन कर प्ररकण संख्या 378 / 2023 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना संगरिया में करीबन 3 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वारा 10,000 रूपये का ईनाम घोषित है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.07.2023 को श्री सुभाषचन्द्र पुनि पीएस संगरिया मय टीम द्वारा दौराने गस्त मोजा फतेहपुर से अभियुक्त आमिर खान पुत्र शरीफ मोहम्मद उम्र 25 साल निवासी फतेहपुर को 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा ) व बिकी राशि 1,05100 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया था, उक्त प्रकरण में दौराने अनुसंधान आरोपी आमिर खान, आजाद उर्फ अजाद, रमजान खान, लक्ष्मण उर्फ प्रीत, रमनदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह छिन्द्र को बाद अनुसंधान गिरफतार कर पेश न्यायालय कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया जा चूका है।
🎯🚨पुलिस टीम:- सर्व श्री अमर सिंह पु०नि० थानाधिकारी, रामप्रसाद एएसआई, लक्ष्मण राम हैडकानि 90, मनोज कुमार हैडकानि 2142, सुखवीर सिंह कानि 528, रेवतराम कानि 382
🚩🚨विशेष भूमिका:- श्री लक्ष्मण राम हैडकानि 90, श्री मनोज कुमार हैडकानि 2142 |
🎥नाम पता अभियुक्तः– बलवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह रायसिख उम्र 46 साल निवासी खेरकला पीएस सर्दूलगढ जिला मानसा पंजाब ।
🚩🚩🚩श्री अजय कुमार पुनि थानाधिकारी नोहर के नेतृत्व मे श्री मोहर सिह सउनि मय टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन कर नकबजनी के प्रकरण में करीबन 05 साल से फरार आरोपी राहुल उर्फ गोलु पुत्र कर्मधारी धाणक उम्र 23 साल निवासी कलरभेणी पीएस उकलाना मंडी जिला हिसार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 14-03-2021 को परिवादी श्री कृष्ण कुमार निवासी फेफाना ने पुलिस थाना नोहर पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दी की दिनांक 14.03.2021 के सुबह ऑटो मार्केट मॉडल टाउन नोहर स्थित मेरी टायर एजेन्सी को देखा तो गोदाम का शटर टुटा हुआ था । अन्दर जाकर देखा तो गोदाम से करीब 50-60 टायर गायब मिले और दुकान के गले में 02-03 हजार रूपये व एक चांदी का सिक्का व कुछ लेन देन हेतु ग्राहकों के ब्लैंक चैक गायब थे वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण 109 / 2021 धारा 457,380,34 भादस मे दर्ज कर अनुसंधान श्री मोहर सिह सउनि द्वारा शुरू किया गया। प्रकरण में पूर्व में आरोपीगण भजनलाल, सिकन्दर व कुलदीप उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चूका है ।
🎯🚨पुलिस टीमः - श्री मोहर सिह सउनि श्री प्रताप सिह हैड कानि 2075, श्री रामहरी कानि 243
🎥नाम पता आरोपी :- राहुल उर्फ गोलु पुत्र कर्मधारी धाणक उम्र 23 साल निवासी कलरभेणी पीएस उकलाना मंडी जिला हिसार
🚩🚩🚩🚩
श्री नरेन्द्र कुमार उनि थानाधिकारी व टीम पुलिस थाना फेफाना द्वारा मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन कर प्रकरण संख्या 89 / 2026 धारा 08 / 22, 29 स्वापक औषधी एवं मनः प्रभावी प्रदार्थ अधिनियम 1984 व 223बी भारतीय न्याय संहिता 2023 पुलिस थाना गोगामेडी मे वांछित सप्लायर सुखदेव सिंह उर्फ सुखा पुत्र कालुसिंह उम्र 30 साल निवासी रतनपुरा पुलिस थाना फेफाना तहसील नोहर जिला हनुमानगढ बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.05.2026 को चन्द्रकला पुनि थानाधिकारी मय टीम पुलिस थाना गोगामेडी द्वारा दौराने गश्त आरोपी सौरभ पुत्र औंकारमल जाट उम्र 20 साल निवासी परलिका को 10 टेबलेट(Etizolam) एवं 75 प्रतिबधिंत कैप्सूल (Pregablin Capsules ) सहित गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 89/2026 धारा 08 / 22,29 स्वापक औषधी एवं मनः प्रभावी प्रदार्थ अधिनियम 1984 व 223बी भारतीय न्याय संहिता 2023 पुलिस थाना गोगामेंडी दर्ज कर अनुसंधान श्री नरेन्द्र कुमार उनि थानाधिकारी फेफाना द्वारा शुरू किया गया ।
🎯🚨पुलिस टीम:- सर्व श्री नरेन्द्र कुमार उनि थानाधिकारी, विनोद कानि 647, सुरेश कानि 286 पुलिस थाना फेफाना ।
🎥नाम पता आरोपी :-सुखदेव सिंह उर्फ सुखा पुत्र कालुसिंह उम्र 30 साल निवासी रतनपुरा पुलिस थाना फेफाना तहसील नोहर जिला हनुमानगढ
संगरिया की आवाज़
Government of Rajasthan संगरिया पुलिस Bikaner Police Ganganagar Police