धमतरी: कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर भाजपा पार्षद समेत कुछ अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए युवक ने क्या कहा
धमतरी कलेक्ट्रेट से एक बार फिर बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जिसमे एक युवक ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया था जिससे कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया था बता दे कि आज मंगलवार को यह मामला जनदर्शन के दौरान सामने आया जहां पोस्ट ऑफिस वार्ड का युवक राहुल सोनी अपनी समस्या लेकर पहुंचा था बताया गया कि उसके घर के दरवाजे के समीप बड़ा गड्ढा खोद दिया गया है