बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में जदयू जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता, कहा- नीतीश ने दिखाया, अब देश ने अपनाया
कार्यालय कक्ष में जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना कराई थी. अब देश जातिगत जनगणना कराएगा. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है.