बाजपट्टी: रसलपुर बाजार में षष्ठी को निकाली जाएगी भव्य कलश शोभा यात्रा
बाजपट्टी (सीतामढ़ी): प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर बाजार स्थित आजाद युवा दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
इस संबंध में पूजा समिति के सचिव सुमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति में अध्यक्ष पद पर बजरंग कुमार, उपाध्यक्ष अम्मू कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार और सचिव सुमन कुमार सक्रिय रूप से व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं।
#Bajpatti #RasulpurBazar #DurgaPuja #KalashYatra #Navratri #Sitamarhi #BiharNews
बाजपट्टी, रसलपुर बाजार, आजाद युवा दुर्गा पूजा समिति, कलश शोभा यात्रा, षष्ठी, सुमन कुमार, बजरंग कुमार, अम्मू कुमार, अभिषेक कुमार, सीतामढ़ी दुर्गा पूजा